तुझे सजदा करू मैं सलाम साई जी

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

पडू होठो से मैं कलाम साई जी,

तुझे सजदा करू मैं सलाम साई जी

तूने रेहमतो की है बरसात साई जी,

तूने बिगड़ी बनाई मेरी बात साई जी,

सारे जग में है तेरा साँचा नाम साई जी,

तुझे सजदा करू मैं सलाम साई जी

तेरे रुतबे की क्या मैं तारीफ करू,

तेरे कदमो में बाबा ये सिर मैं धरु,

तेरे लाखो सुने मैंने नाम साई जी,

तुझे सजदा करू मैं सलाम साई जी

तूने सारे जगत को ही प्यार दीया,

तूने गोपी कमल को भी तार दियां,

ग्यानी लिखता है तेरा ये कलाम साई जी,

तुझे सजदा करू मैं सलाम साई जी

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।