रंगी चुनरिया लाल नाम तेरे श्याम पिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

रंगी चुनरिया लाल नाम तेरे श्याम पिया

बनके जोगन डोलूं मैं गली गली तेरी पिया

सांवरिया सरकार तेरा हमको सहारा है

तेरे बिना दुनिया में कोई न हमारा है

तेरी सुरतिया ने छीना है मेरा चैन जिया

बनके जोगन डोलूं मैं गली गली तेरी पिया

टेढ़ी मेढ़ी नज़रों से श्याम तूने दिल को चुराया है

रोम रोम बाबा तेरा नाम समाया है

करती हूँ सब अर्पण जो कुछ तूने दिया

बनके जोगन डोलूं मैं गली गली तेरी पिया

श्याम हमारी नैया के तुम ही सहारे हो

कर दो बेडा पार तुम ही मालिक हमारे हो

तुम हारे के सहारे करो भाव पार पिया

बनके जोगन डोलूं मैं गली गली तेरी पिया

आयी ग्यारस की रात सजा दरबार निराला है

भक्तों को लागे प्यारा प्यारा खाटूवाला है

प्रशांत लिखे जाग्रति पुकारे आजा पिया

बनके जोगन डोलूं मैं गली गली तेरी पिया

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।