मुझे चरणों से लगाले ऐ श्याम खाटू वाले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मुझे चरणों से लगाले ऐ श्याम खाटू वाले

मुझे चरणों से लगाले............

तेरा रूप मैंने मोहन जब पहली बार देखा

तेरे नैनों में जो देखा तो छलकता प्यार देखा

तुझे एक बार देखा फिर बार बार देखा

मुझे चरणों से लगाले............

बड़ा भाग्यशाली है वो जो तेरे दर पे आता

आकर के सर झुकता और गीत तेरे गाता

फिर दुनिया में तो उसका सर कहीं न झुकने पाटा

मुझे चरणों से लगाले............

सुन दुनिया के रचैया मंझधार में है नैय्या

बड़ी दूर है किनारा बन जा मेरा खिवैय्या

करे विनती ये खुराना ओ मुरली के बजैया

मुझे चरणों से लगाले............

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।