बोलो श्री राम जी की जय जय

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

हनुमान के बिना श्री राम नहीं रहते,

प्रभु का प्रेम देख के हम भक्त तो यही कहते,

बोलो श्री राम जी की जय जय.

बोलो हनुमान जी की जय जय,

हनुमान जी की शरण जो आते है श्री राम जी मोहर लगाते है,

हनुमान चाहे जिसको उसका बेडा पार है

भक्त करले सच्ची भक्ति तेरा उधार है,

बजरंगी कल्याणी है,

बोलो श्री राम जी की जय जय.

बोलो हनुमान जी की जय जय,

संकट मोचन हनुमान है,

दुखियो के दया निधान है,

मांग ले बाबा से करते सपना साकार है,

भक्तो से करते प्यार दुष्टो का करते संगार,

तोड़ ते दुश्मनो की नली,

बोलो श्री राम जी की जय जय.

बोलो हनुमान जी की जय जय,

जपले जय जय बजरंग बलि,

भरते भंगार गली गली,

खाता चल भंडारा बड़े मंगल की बहार है

मंगल शनिवार को लुटाता बाबा प्यार है,

लूट बाबा का प्यार तू भी,

बोलो श्री राम जी की जय जय.

बोलो हनुमान जी की जय जय,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।