तू देकर भूलने वाला मै हर पल हाथ फैलाऊं

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरा कैसे कर्ज चुकाऊ कितने एहसान गिनाऊ,

तू देकर भूलने वाला मै हर पल हाथ फैलाऊं

इक पूरी मांग हुई जो दूजी फर्याद लगाई,

जब जब भी पड़ी जरूरत मुझे तेरी ही याद आई,

तेरे ही भरोसे बाबा सपनो के महल बनाऊ,

तू देकर भूलने वाला मै हर पल हाथ फैलाऊं

मन पापी तन मैला है तुझे कैसे यार कहु मैं,

तू दाता मैं हु भिखारी कैसा वेहवार करू मैं,

अपनी औकात में रह चरणों से भीख उठाऊ,

तू देकर भूलने वाला मै हर पल हाथ फैलाऊं

अब तक जो साथ चले हो तुम हाथ पकड़ में मेरा,

कल भी एहसास दिलाना के मैं साथी हु तेरा,

पंकज के हिट सांवरियां तेरा हर पल शुक्र मनाऊ

तू देकर भूलने वाला मै हर पल हाथ फैलाऊं

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।