मस्ती की होवे बरसात सांवरिया तेरे मंदिर में

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मस्ती की होवे बरसात सांवरिया तेरे मंदिर में

नाचेंगे आज साड़ी रात ओ श्याम तेरे मंदिर में

आता है फागुन का मस्त महीना

मस्ती के आलम से बचता कोई ना

होती हैं नैनो में ही बात ओ श्याम तेरे मंदिर में

खाटू में मिलता जो तेरा नज़ारा

लगता है तू हमको प्राणो से प्यारा

मुंह मांगी मिले सौगात ओ श्याम तेरे मंदिर में

दिल तो कहता है वापस ना जाएँ

जाएँ जो तुमको भी संग में ले जाएँ

होते हैं ऐसे हालात ओ श्याम तेरे मंदिर में

चोखानी चाकरी में जीवन बितावे

विनोद तुझे मीठे मीठे भजन सुनावे

भक्तों की आवे बारात ओ श्याम तेरे मंदिर में

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।