राधा जी के सनम पेड़ ऐसा कदम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राधा जी के सनम पेड़ ऐसा कदम श्याम बंसी बजाई मजा आ गया,

नाचती गोपियाँ राधा की सखियाँ लीला ऐसी दिखाई मजा आ गया,

राधा जी के सनम पेड़ ऐसा कदम....

ब्रिज में गउये चरा ग्वाल वालो के संग,

पास बहती नदी यमुना जी की तरंग,

श्याम बंसी लिये राधा मटकी लिये,

जोड़ी ऐसी बनाई मजा आ जा,

राधा जी के सनम पेड़ ऐसा कदम

कृष्ण राधा की सूंदर कहानी हुई,

चौरासी कोस की बीज रानी हुई,

राधा के नाम से बरसाने गांव से प्रीत ऐसी लगाई मजा आ गया,

राधा जी के सनम पेड़ ऐसा कदम

ब्रिज वसे रटे राधा रानी को नाम,

कृष्ण राधा की किरपा बने बिगड़े काम,

जन्म आठे लियो ब्रिज पावन कियो,

महिमा दुनिया ने गाई मजा आ गया,

राधा जी के सनम पेड़ ऐसा कदम

मथुरा वृन्दावन बरसाना और नंदगाव,

राधा भदभागनी तेरो कान्हा गुलाम,

कृष्ण राधा के साथ हंस राज जोड़ हाथ,

राम शरण घड़ताई मजा आ गया,

राधा जी के सनम पेड़ ऐसा कदम

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।