तुझे सजदा करू में सलाम साई जी

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

पडू होठो से तेरा मैं कलाम साईं जी,

तुझे सजदा करू मैं सलाम साईं जी,

तूने रहमतो की है वरसात साईं जी,

तूने बिगड़ी बनाई मेरी बात साईं जी,

सारे जग में है तेरा सांचा नाम साईं जी,

तुझे सजदा करू मैं सलाम साईं जी,

तेरे रुतबे की क्या मैं तारीफ करू,

तेरे कदमो में बाबा ये सिर मैं धरु,

तेरे लाखो सुने मैंने नाम साईं जी,

तुझे सजदा करू मैं सलाम साईं जी,

तूने सारे जगत को ही प्यार दियां.

तूने गोपी कमल को भी तार दियां,

ज्ञान लिखता है तेरा ये कलाम साईं जी,

तुझे सजदा करू मैं सलाम साईं जी,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।