श्याम तेरी मुरली पे नाच रहा जग सारा

पारंपरिक
श्री गणेश भजन कृष्ण भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

श्याम तेरी मुरली पे नाच रहा जग सारा,

राधा नाचे मीरा नाचे भजा के आज इक तारा,

तेरी मुरली की धुन सुन कर भोले शंकर जागे,

भजा के डमरू संग मुरली के छम छम नाचन लागे,

गोरी और गणेश भी नाचे देख के अज़ाब नजारा,

श्याम तेरी मुरली पे नाच रहा जग सारा

धरती नाचे अम्बर नाचे नाचे चाँद सितारे,

लगा रहे परिक्रमा तेरी नाच नाच के सारे,

चरण तेरे धो धो के नाचे यमुना जी की धारा,

श्याम तेरी मुरली पे नाच रहा जग सारा

लक्ष्मी नारायण संग नाचे भरमा और भरमाणी,

मग्न मग्न मग नाच रहे है श्रिस्ति के सब प्राणी,

मन मोहन मुरली ये तेरी ऐसा जादू ये डाला,

श्याम तेरी मुरली पे नाच रहा जग सारा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।