सँवारे को दिल में वसा कर तो देखो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सँवारे को दिल में वसा कर तो देखो,

दुनिया से मन को हटा कर तो देखो,

बड़ा ही दयालु है बांके बिहारी,

इक बार वृन्दावन आ कर तो देखो,

सँवारे को दिल में वसा कर तो देखो,

मीरा ने जैसे गिरधर को पाया,

प्याला ज़हर का अमृत बनाया,

जरा अपनी हस्ती को मिटा कर तो देखो,

इक बार वृन्दावन आ कर तो देखो,

श्याम बिना तेरा कोई न अपना,

ये दुनिया है सब झूठा सपना,

नजरो से पर्दा हटा कर तो देखो,

इक बार वृन्दावन आ कर तो देखो,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।