जब कोई नहीं आता मेरे काम

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

जब कोई नहीं आता मेरे काम,

मेरे लब पे आता है साई नाम,

साई नाम साई नाम साई साई नाम,

हर आंसू को मोती बना के चरणों में रख दू,

सब कुछ तेरा कुछ नही मेरा बाबा तुझे क्या दू,

साईं जाप से कटे है सुबहो शाम,

मेरे लब पे आता है साई नाम,

साई नाम साई नाम साई साई नाम,

काश मेरी भी साईं बाबा एसी किस्मत होती,

तेरे मंदिर की मैं बाबा बन जाती ज्योति,

गिरने वाले को साईं लेते थाम,

मेरे लब पे आता है साई नाम,

साई नाम साई नाम साई साई नाम,

साईं सचित्र में साफ़ लिखा है शिर्डी वाला करता भला है,

हर बिमारी दूर हो जाती,साईं भभूती एसी दवा है,

मली उधि आया मुझे आराम,

मेरे लब पे आता है साई नाम,

साई नाम साई नाम साई साई नाम,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।