करदो करदो इक करदो मेरा काम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

करदो करदो इक करदो मेरा काम,

खाटूवाले श्याम मेरे नीले वाले श्याम,

करदो करदो इक करदो मेरा काम,

तेरे आसरे श्याम धनि सारी उम्र गुजारु,

दुःख सुख में तू साथ न छोड़े जब भी तुझे पुकारू,

भगत जनो के अंग संग बाबा रहते सुबहो शाम

करदो करदो इक करदो मेरा काम,

तेरे भक्त जनो में बाबा आये नंबर मेरे

तुझे देख कर सांझ ढले तेरे संग सवेरा,

बाबा तेरी करू मैं पूजा करू मैं आठों याम,

करदो करदो इक करदो मेरा काम,

माहि कहता बाबा जिसने तुझसे प्रीत लगाई,

कभी न हारे वो जीवन में जिसके आप सहाये,

तेरा ही बस करना भजन हो बॉबी का हो काम,

करदो करदो इक करदो मेरा काम,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।