माया से डरो भाई माया मार डालेगी भक्ति करो प्यारे भक्ति पार लगाएगी

- प्रभात शर्मा तैनगुरिया (राजाखेड़ा )
अन्य भजन विविध भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

माया से डरो प्यारे माया मार डालेगी,

भक्ति करो प्यारे भक्ति पार लगाएगी,

धन और दौलत तेरे संग नहीं जायेंगे,

जायेगा जायेगा तो बस एक सिक्का,

वो भी मरघट में पड़ा रह जायेगा

माया से डरो ............

कपडे लत्ते तेरे संग नहीं जायेंगे,

जायेगा ... जायेगा तो दो गज कपडा,

वो भी मरघट में पड़ा रह जायेगा

माया से डरो प्यारे ........

महल तिवारे तेरे संग नहीं जायेंगे,

जाएगी ..... जाएगी तो बांस की नसैनी,

वो भी मरघट में पड़ी रह जाएगी,

माया से डरो भाई .......

बहु और बेटी तेरे संग नहीं जायेंगी,

जायेंगे .... जायेंगे तो नाथी बेटे वो,

वो भी मरघट में खड़े रह जायेंगे

माया से डरो ........

सोना चाँदी तेरे संग नहीं जायेंगे,

जायेगा ....जायेगा तो बस एक टुकडा,

वो भी मरघट में पड़ा रह जायेगा

माया से डरो भाई माया मार डालेगी .......

लेखक :- प्रभात शर्मा तैनगुरिया (राजाखेड़ा )

गायक :- प्रभात शर्मा (9528599393 ,7983008803)

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।