आ जाओ मोहन बाबा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

आ जाओ मोहन बाबा हम तुम्हें पुकारते

ओ खोली वाले बाबा तेरी राह निहारते॥

तेरे दर पे ओ बाबा जी आये सवाली हैं आये सवाली हैं

भक्तों का अपने बाबा तू ही रखवाली हैं तू ही रखवाली हैं

संकट काटो ओ बाबा हम तुम्हें पुकारते...

तेरी दौज पै ओ बाबा जी करते भंडारा हैं करते भंडारा हैं

नीले घोड़े पै जब आवैं तू लागै प्यारा है तू लागै प्यारा है

आकर कै भोग लगाओ हम तुम्हें पुकारते...

जब जब तेरे भक्तों पै कोई संकट आता है कोई संकट आता है

संकट को दूर भगाने तू दौड़ा आता है तू दौड़ा आता है

तेरे भगत ने गद्दी लगाई मिलकै तुम्हें पुकारते...

मत देर लगाओ बाबा अब जल्दी आ जाओ अब जल्दी आ जाओ

तुम धाम मिलकपुर का बाबा जयकारा लगा जाओ जयकारा लगा जाओ

अमित शर्मा दर्श का प्यासा तू इसको तार दें......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।