मिलता है सच्चा सुख केवल साई तुम्हारे चरणों मे

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मिलता है सच्चा सुख केवल साई तुम्हारे चरणों मे ,

यह विनती है हर पल साई रहे ध्यान तुम्हारे चरणों मे ,

चाहे वैरी जग संसार बने, चाहे जीवन मुझ पे भार बने,

चाहे मौत गले का हार बने, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों मे,

मिलता है सच्चा सुख केवल साई तुम्हारे चरणों मे

चाहे अग्नि मे मुझे जलना हो, चाहे कांटो पे मुझे चलना हो ,

चाहे छोड़ के देश निकल ना हो, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों मे,

मिलता है सच्चा सुख केवल साई तुम्हारे चरणों मे

चाहे संकट ने मुझे घेरा हो, चाहे चारों और अंधेरा हो,

पर मन नहीं डगमग मेरा हो, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों मे,

मिलता है सच्चा सुख केवल साई तुम्हारे चरणों मे

जीभा पर तुम्हारा नाम रहे, तेरा ध्यान सुबह और शाम रहे,

तेरी याद मे आठों याम रहे, रहे ध्यान तुम्हारे चरणों मे ,

मिलता है सच्चा सुख केवल साई तुम्हारे चरणों मे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।