तेरा हो रहा माँ जगराता जयकारा जावे गली गली

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

दुर्गा दुर्गति दूर कर, सिद्ध करो सब काज

भक्त आ गया शरण में,मात भवानी आज

तेरा हो रहा माँ जगराता जयकारा जावे गली गली -2

जयकारा जावे गली गली, जयकारा जावे गली गली

तेरा हो रहा माँ जगराता जयकारा जावे गली गली -2

ऊँचे पहाड़ों बैठी मैया भोग लगावे घड़ी घड़ी -2

माँ भोग लगावे घड़ी घड़ी, माँ भोग लगावे घड़ी घड़ी

मैया ऐसा भोग लगाओ भँडारा होवे गली गली -2

भँडारा होवे गली गली, जयकारा होवे गली गली -2

तेरा हो रहा माँ जगराता जयकारा जावे गली गली -2

ऊँचे पहाड़ों बैठी मैया जोत जगावे घड़ी घड़ी -2

माँ जोत जगावे घड़ी घड़ी, माँ जोत जगावे घड़ी घड़ी

मैया ऐसा जोत जगाओ उजियारा होवे गली गली -2

उजियारा होवे गली गली, उजियारा होवे गली गली -2

तेरा हो रहा माँ जगराता जयकारा जावे गली गली -2

ऊँचे पहाड़ों बैठी मैया लाल चुनरिया ओढे खड़ी -2

माँ लाल चुनरिया ओढे खड़ी, माँ लाल चुनरिया ओढे खड़ी

मैया ऐसी चुनरिया ओढो, चमकारा जावे गली गली -2

चमकारा जावे गली गली, जयकारा जावे गली गली -2

तेरा हो रहा माँ जगराता जयकारा जावे गली गली -2

ऊँचे पहाड़ों बैठी मैया भक्तों की है कतार खड़ी -2

माँ भक्तों की है कतार खड़ी, माँ भक्तों की है कतार खड़ी

मैया ऐसा दरश कराओ खुल जाये किस्मत बंद पड़ी -2

खुल जाये किस्मत बंद पड़ी, खुल जाये किस्मत बंद पड़ी -2

तेरा हो रहा माँ जगराता जयकारा जावे गली गली -2

तेरा हो रहा माँ जगराता जयकारा जावे गली गली -2

जयकारा जावे गली गली, जयकारा जावे गली गली

तेरा हो रहा माँ जगराता जयकारा जावे गली गली -2

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।