ओ खाटू वाले कर दो मेरा काम रे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ओ खाटू वाले कर दो,मेरा काम रे

रात दिन जपु मैं तो,तेरा नाम रे

दीनो के तुम सेठ साँवरे,हारे के तुम साथी

जिसने तेरी अलख जगाई,उसकी विपदा काटी

मैं भी हार के आया,तेरे खाटू धाम रे

ओ खाटू वाले कर दो.......

दुनिया मे तेरी करुणा के मैंने,बहुत सुने है चर्चे

अपने प्रेमी को बाँटे तू,हाथों हाथ पर्चे

करुणानिधि हाथ,इस सेवक का थाम रे

ओ खाटू वाले कर दो.......

काम कोई ऐसा मुश्किल नाही,जो तू कर ना पावे

तेरे भरोसे दूर दूर से,प्रेमी दौड़े आवे

"रूबी रिधम"की अर्ज़ी,तू सुन ले श्याम रे

ओ खाटू वाले कर दो.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।