मिला श्याम प्यारे जब तेरा सहारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मिला श्याम प्यारे जब तेरा सहारा,

बीच भवर डूबते को मिला है किनारा,

खाटू का तू संवारा है तो दयालू बड़ा,

मेरे हर विपदा से तू आकर खुद ही लड़ा,

जब भी तुझको मैं पुकार आया दौड़ के

तूफानों के रुख को पल में मोड़ दे ,

प्रेम वाली डोर मुझसे अपनी जोड़ ले,

मिला श्याम प्यारे जब तेरा सहारा......

भाव का भूखा है तू और कुछ न भाता है,

प्रेमी अपने आँसु से तुझको रिझाता है,

ज़िंदगी में बाबा अब न तुझको खोना है,

तेरे संग ही प्रीत का सपना सजोना है,

मनु को अब तो तेरी गोदी में सोना है,

मिला श्याम प्यारे जब तेरा सहारा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।