मेरा काली कमली वाले ने दिल लूट लिया

चित्र विचित्र
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरा काली कमली वाले ने दिल लूट लिया,

लूट लिया, दिल लूट लिया ।

कजरारे नैनो वाले ने दिल लूट लिया ॥

मेरे दिल में बस गया आ कर सुन्दर श्याम सलोना,

उस बांके की बाँकी अदा ने कर दिया मुझ पर टोना ।

तिरछी चित्तवन वाले ने दिल लूट लिया,

कजरारे नैनो वाले ने दिल लूट लिया ॥

जब से देखि सांवरी सूरत हर पल रहूँ मैं खोयी,

रात दिन तेरी याद सताए छुप छुप बैठ के रोयी ।

उस छैल छबीले ग्वाले ने दिल लूट लिया,

मेरा काली कमली वाले ने दिल लूट लिया ॥

एक झलक क्या देखि तेरी हम तेरे हो बैठे,

तेरी सांवरी सूरतिया पे दिल अपना खो बैठे ।

चीत्त चोर कन्हैया काले ने दिल लूट लिया,

मेरा काली कमली वाले ने दिल लूट लिया ॥

तेरी प्रीत में पागल होकर डोलूं वन वन प्यारे,

‘चित्र विचित्र’ का व्याकुल मन अब कैसे धीरज धारे ।

बांके वृन्दावन वाले ने दिल लूट लिया,

मेरा काली कमली वाले ने दिल लूट लिया ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।