श्याम सच्ची तू सरकार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम सच्ची तू सरकार मेरे बाबा लखदातार,

तेरी ही किरपा से आज खुश मेरा परिवार,

सँवारे सच्चा तेरा प्यार है,

शुकरियाँ तुझको बारम्बार है,

बड़ा दुःख भरा बीता जीवन जो था मेरा,

विश्वाश था मुझको मिलेगा आसरा तेरा,

दिन ऐसे भी आये मैंने छोड़ दिन घर बार,

तेरी ही किरपा से आज खुश मेरा परिवार,

सँवारे सच्चा तेरा प्यार है,

ये लोग कहते है किसमत बदल ती है,

पर सँवारे की प्रीत किसको रोज मिलती है,

तूने हाथ मेरा थामा पीछे छूटा मझधार,

श्याम तेरी किरपा से आज खुश मेरा परिवार,

सँवारे सच्चा तेरा प्यार है,

ये प्रीत की डोरी श्याम टूट न पाये,

हमको शमा करना कभी जो भूल हो जाये,

इतनी दया करना आता रहु दरबार,

तेरी ही किरपा से आज खुश मेरा परिवार,

सँवारे सच्चा तेरा प्यार है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।