जोगी तेरे नाम के दीवाने हो गये

पारंपरिक
अन्य भजन बाबा बालक नाथ भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मस्ती में रंग मस्ताने हो गये,

जोगी तेरे नाम के दीवाने हो गये,

हर पल जपु तेरा नाम जोगियाँ,

बिगड़े बनाये तूने काम जोगियाँ,

तेरे साथ जन्मो के याराने हो गये,

जोगी तेरे नाम के दीवाने हो गये

तेरा ही दीदार हम पायगे सारे ही दुखो को भूल जाएगे,

तुझे ही पूजते ज़माने हो गये,

जोगी तेरे नाम के दीवाने हो गये

जो भी होगा अब जोगी देखा जाएगा,

तेरे चरणों में हमे चैन आयेगा,

तेरे लिए सारे ही बेगाने हो गये,

जोगी तेरे नाम के दीवाने हो गये

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।