देखलो आवाज़ देकर

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

देखलो आवाज़ देकर सुनके दौड़ा आएगा

देखलो आवाज़ देकर ...........

देखलो आवाज़ देकर सुनके दौड़ा आएगा

आके तुझको सांवरा आपने गले से लगाएगा

देखलो आवाज़ देकर ...........

है अगर विश्वास इसपे आस ना तोड़ेगा ये

रोते चेहरे पे तेरे मुस्कान प्यारी लाएगा

देखलो आवाज़ देकर ...........

रास्ते मुश्किल भरे हो लाख जीवन में तेरे

ये पकड़ ऊँगली तेरे चलना तुझे सिखलायेगा

देखलो आवाज़ देकर ...........

प्रेम अपना बांटता ये प्रेम से ही रीझता

प्यार की बारिश में अपनी कुंदन तुझे नेहलायेगा

देखलो आवाज़ देकर ...........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।