श्याम सलोना सांवरिया मेरा खाटू वाला श्याम है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बांह पकड़ ले ओ सांवरिया जपु सदा तेरा नाम रे,

श्याम सलोना सांवरिया मेरा खाटू वाला श्याम है,

लिखा है तेरे मंदिर पे हारे को मिलता सहारा,

इसी बात से बाजे जग में बाबा डंका तुम्हारा,

तू क्यों हिमत हार के बैठा आगे खाटू धाम रे,

श्याम सलोना सांवरिया मेरा खाटू वाला श्याम है,

ना मैं मांगू महल दो मेहले न बंगला न कोठी,

जन्म मिले मुझे उस आंगन जगे श्याम तेरी ज्योति,

प्रवेश शर्मा महिमा लिखता गावे कृष्णा श्याम रे,

श्याम सलोना सांवरिया मेरा खाटू वाला श्याम है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।