मोहे लागि लगन खाटू श्याम की

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मोहे लागि लगन खाटू श्याम की,

मेरे श्याम प्रभु के नाम की,

खाटू वाले श्याम भगवान की,

मोहे लागि लगन खाटू श्याम की,

तेरी चौकठ पे आया था हारा हुआ,

बेसहारा था मैं गम का मारा हुआ,

श्याम नाम का मुझको सहारा मिला,

डूभी कश्ती को जैसे किनारा मिला,

मने हर दिन दिवाली ऐसी नजरे कर्म प्रभु आप की,

मोहे लागि लगन खाटू श्याम की,

श्याम भगतो के दिल में बस इक नाम है,

श्याम नाम से होती सुबहो श्याम है,

तेरी रेहमत के चर्चे सरेआम है,

मेरा जीवन प्रभु अब तेरे नाम है ,

दिया हारे को सहारा ऐसी नजरे कर्म प्रभु आप की,

मोहे लागि लगन खाटू श्याम की,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।