हर घडी हर पल तेरा साथ चाहिये

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हर घडी हर पल तेरा साथ चाहिये,

दिन हो या रात मुलाक़ात चाहिये,

तू, सागर हो साथी तोफिर क्या बात है,

हो जाती सारी पूरी मन की मुराद है,

मन को मन मनमोहन का साथ चाहिये,

दिन हो या रात मुलाक़ात चाहिये,

मन मोहन हो साथ खुशियां सौगात है,

दूल्हे के पीछे ही सारी बारात है,

बाराती को दूल्हे का साथ चाहिये,

दिन हो या रात मुलाक़ात चाहिये,

मिला है मुझको साथ तेरा जो हाथ है,

आज मेरी ख़ुशी का यही तो राज है,

प्रीतम को साथ हम राज चाहिये,

दिन हो या रात मुलाक़ात चाहिये,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।