तेरे इश्क़ का जादू चढ़ा सांवरे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे नाम के हम है दीवाने नाचे हम तो गली गली,

तेरे इश्क़ का जादू चढ़ा सांवरे उतरे गा न अभ ये कभी,

तेरे नाम की मस्ती बाबा जीवन मस्त बना देती है,

सत जन्म तक उतरे न जो ऐसा रंग बर जाती है,

तेरे नाम की मस्ती में बाबा मस्त रहे गे सदा युही,

तेरे इश्क़ का जादू चढ़ा सांवरे उतरे गा न अभ ये कभी,

श्याम की मस्ती में जो रंगे है आज वो जाने जाते है,

नरसी कर्मा धना मीरा ये सब श्याम दीवाने है,

श्याम की मस्ती में मस्त रहेगे हम को किसी की खबर नहीं,

तेरे इश्क़ का जादू चढ़ा सांवरे उतरे गा न अभ ये कभी,

श्याम तू अपने रंग में रंगदे रही की ये अर्जी है,

मेरा तुजसे श्याम ये कहना आगे फिर तेरी मर्जी है,

मेरे भजनो में रंग है तेरा नाम तेरा है कलम मेरी,

तेरे इश्क़ का जादू चढ़ा सांवरे उतरे गा न अभ ये कभी,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।