मेरे घर पे सांवरिया हर दम पहरा तेरा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

(तर्ज: किसी की नैया का ...)

मेरे घर पे सांवरिया हर दम पहरा तेरा ,

तेरी कृपा से तो चलता परिवार मेरा ,

तेरे इत्तर की खुशबु से महके घर बार मेरा

प्रेमियों से बाबा हमको मिलाता ,

हर प्रेमी में नज़र तुहीं आता ,

हर प्रेमी का तेरे , चरणों में है डेरा ,

मेरे घर पे ....

जब कोई संकट हमको सताए ,

सांवरिया तू वहीं नजर आए ,

संकट को बाबा , डर लगता है तेरा ,

मेरे घर पे ....

हो दिल उदास मेरा तुमको निहारुं ,

जब भी जरुरत पड़ती तुमको पुकारुं ,

'देवकीनंदन' को , होता अहसास तेरा ,

मेरे घर पे ....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।