गज़ब किया छोटे से श्याम ने

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

लाखो को तार दिया श्याम ने ,

गज़ब किया छोटे से श्याम ने,

छोटे से श्याम ने राधा के श्याम ने,

लाखो को तार दिया श्याम ने ,

यशोदा को तार दियां श्याम ने,

गज़ब किया छोटे से श्याम ने,

अघासुर को मार दियां बकासुर को मार दियां,

पूतना को मार दिया श्याम ने,

गज़ब किया छोटे से श्याम ने,

कालियाँ को नाथ लियाँ और फन पर नाच किया,

गोवर्धन उठा लिया श्याम ने,

गज़ब किया छोटे से श्याम ने,

गोपियों को तार दियां ग्वालो को तार दियां,

सुदामा को तार दिया श्याम ने,

गज़ब किया छोटे से श्याम ने,

मीरा को तार दियां नरसी को तार दियां,

कुब्जा को तार दियां श्याम ने,

गज़ब किया छोटे से श्याम ने,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।