चलो भुलावा आया है बाबा ने भुलाया है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

चलो भुलावा आया है बाबा ने भुलाया है,

सब हारो का इक सहारा बाबा श्याम कहाया है,

चलो भुलावा आया है बाबा ने भुलाया है,

देख सुना कर दुखड़े अपने तेरे कष्ट मिटा देगा,

बिगड़ी हुई तेरे हाथ की रेखा पल में श्याम बना देगा,

भर दी झोली उसकी जिसने दामन को फैलाया है

चलो भुलावा आया है बाबा ने भुलाया है,

खाटू की पावन धरती पर वैकुण्ठ सा तोरण दवारा है,

श्री श्याम कुंड ाशनान करो यहाँ बहती अमृत धारा है,

लगता है जैसे धरती पर स्वर्ग उतर कर आया है,

चलो भुलावा आया है बाबा ने भुलाया है,

है धन्य वो माँ इस धरती पर जिसने इस लाल को जन्म दियां,

हम भगतो की खातिर बाबा तूने अपने शीश का दान दियां,

इस कलयुग में तुझसे दानी ना कोई कहलाया है,

चलो भुलावा आया है बाबा ने भुलाया है,

श्याम धनि के मंदिर में हाल सुना कर देख जरा,

बिगड़ी श्याम बना देगा खाटू जा कर देख जरा,

कुक्की ने औकात से जयदा श्याम धनि से पाया है,

चलो भुलावा आया है बाबा ने भुलाया है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।