हम उस श्याम धनि के फैन

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जिनकी किरपा रहती हर पल,

आठों पेहर दिन रेन हम उस श्याम धनि के फैन,

जिनकी किरपा रहती हर पल,

दीवाना कर देता उसको जिसको दर पे भुलाता है,

दीन दुखी हारे का बाबा हर पल साथ निभाता है ,

बिन दर्शन इनके भक्तो को आता नहीं है चैन,

हम उस श्याम धनि के फैन ......

कलयुग का ये देव निराला महिमा जग में है भारी,

किस्मत से ज्यादा है देता कहलाता लखदातारी,

गेरो को भी अपना बना ले मना के नैन से नैन,

हम उस श्याम धनि के फैन ......

संकट आने से पहले बाबा मेरा आ जाता है,

पंकज भगतो का परचम इस दुनिया में लहराता है,

देख दुखी अपने बच्चों को हो जाता बेचैन,

हम उस श्याम धनि के फैन ......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।