साई तेरा ही हमको सहारा है

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

साई तेरा ही हमको सहारा है,

तेरे दम से ही अपना गुजारा है,

है भरोसा तेरा तू ही दाता मेरा तू ही सुख दुःख का साथी हमारा है,

साई तेरा ही हमको सहारा है,

हे दयालु तेरे मैं शरण में पड़ा तेरे दर पे ही जीवन बिताना है,

और जाऊ कहा मैं तुझे छोड़ के तेरे चरणों में मेरा ठिकाना है,

साई तेरा ही हम को सहारा है,

हर घडी है तेरी साई मुझपर नजर मेरे सिर पर तेरा नाथ साया है,

जब जरूत पड़ी मुझको साई तेरी,

साथ मेरा सदा ही निभाया है,

साई तेरा ही हमको सहारा है,

सोनू नादान है भूल हो जाये तो अपने दिल से कभी तू भुलाना नहीं,

इक पल भी तेरे जी ना पाएंगे हम ,

छोड़ कर दूर हमसे जाना नहीं,

साई तेरा ही हमको सहारा है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।