जहाँ डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन देश भक्ति भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जहाँ डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा,

वो भारत देश है मेरा, वो भारत देश है मेरा ।

जहाँ सत्य अहिंसा और धरम का पग पग लगता डेरा,

वो भारत देश है मेरा, वो भारत देश है मेरा ॥

जय भारती जय भारती

यह धरती वो जहाँ ऋषि मुनि जपते हरी नाम की माला ।

हरी ओम, हरो ओम, हरो ओम, हरी ओम

जहाँ हर बालक इक मोहन है, और राधा इक इक बाला ।

जहा सूरज सब से पहले आकर डाले अपना फेरा,

वो भारत देश है मेरा, वो भारत देश है मेरा ॥

जहाँ गंगा यमुना कृष्णा और कावेरी बहती जाये ।

जहां उत्तर दक्षिण पूर्व पछिम को अमृत पिलवाये ।

कहीं यह जल फल और फूल उगाये केसर कहीं बिखेरा,

वो भारत देश है मेरा, वो भारत देश है मेरा ॥

अलबेलों की इस धरती के त्यौहार भी हैं अलबेले ।

कहीं दिवाली की जगमग है होली के कहीं मेले ।

जहाँ राग रंग और हसी ख़ुशी का चारो और है घेरा,

वो भारत देश है मेरा, वो भारत देश है मेरा ॥

जहां आसमान से बाते करते मंदिर और शिवालये ।

किसी नगर में किसी द्वार पर कोई ना ताला डाले ।

और प्रेम की बंसी जहाँ बजाता आए श्याम सवेरा,

वो भारत देश है मेरा, वो भारत देश है मेरा ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।