तेरा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाये

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाये,

जब जब भी लब खुले बस नाम तेरा आये,

तेरा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाये,

तेरे नाम से ही बाबा मेरा काम हो रहा है,

तेरे काम के बदौलत मेरा नाम हो रहा है,

अगर भूल जाऊ तुझको मुझे मौत भी न आये,

तेरा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाये,

हारे का साथ दे कर तूने मुझे जिताया,

मुझे खाख से उठा कर जीवन मेरा सजाया,

मुझे आरजू थी जिसकी वो दिन मुझे दिखाये

तेरा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाये,

तेरी दया से बाबा परिवार पल रहा है,

हस खेलते जे जीवन माधव का चल रहा है,

बस ध्यान इतना रखना कही हम भटक न जाये,

तेरा नाम लेते लेते मेरी उम्र बीत जाये,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।