तेरे भरोसे सँवारे हर काम हो रहा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे भरोसे सँवारे हर काम हो रहा

चुप चाप किया तूने मेरा नाम हो रहा,

मर्जी चले जो तेरी चले जोर मेरा भी,

जो भक्त का हो फेंसला होता वो तेरा भी,

सौंपी जो तुझे डोर तो आराम हो रहा,

चुप चाप किया तूने मेरा नाम हो रहा,

तेरी शरण में जो रहे उसको न हो फ़िक्र,

शरणागति पे रहती है हर पल तेरी नजर,

हिर्दय भगत का तेरा खाटू धाम हो रहा,

चुप चाप किया तूने मेरा नाम हो रहा,

करता है तू अनहोनी को भी होनी सँवारे,

तू चाहे तो चलती है रेत पर नाव रे,

चोखानी की जुबा पे श्याम श्याम हो रहा,

चुप चाप किया तूने मेरा नाम हो रहा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।