महावीर जी अब तो लो तुम ख़बर मेरी

पारंपरिक
अन्य भजन जैन भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

महावीर जी अब तो लो तुम ख़बर मेरी,

लो ख़बर मेरी लो ख़बर मेरी-३

महावीर जी अब तो लो तुम ख़बर मेरी,

मोह माया में फंसा हूँ , वैराग्य तुम जगा दो।

भटका हुआ हूं राही , मुझे रास्ता दिखा दो।

कश्ती मेरी पुरानी और रात भी अन्धेरी।

महावीर जी अब तो लो............................

कर दी हवाले तेरे , अब डोर जिंदगी की।

वीरान सी ये दुनिया , मेहमां है दो घड़ी की।

मेरा भी हाथ पकड़ो करना ना और देरी।

महावीर जी अब तो लो............................

माँ त्रिशला के दुलारे , हर दीन के सहारे।

उत्तम क्षमा हो देते , पापी भी भव से तारे।

ये '"पाल" को बता दो तूने क्यों नज़र है फेरी।

महावीर जी अब तो लो ...........................

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।