साई बाबा की महिमा अपार

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

साई बाबा की महिमा अपार रे चलो रे चलो रे साई के धाम,

सारे जग के वो पालनहार रे जपो रे जपो साई नाम,

करता है जो कर्म तू बंदे मिलता है उसका फल ही तुझे,

सोचले बंदे क्या लेना है मोह माया के जग से तुझसे,

तेरा करते वो पल में उधार,

चलो रे चलो साई के धाम......

साई भक्ति करले तू बंदे चरणों में उसकी खाख बन के,

सच्चे दिल से जो मांगो गे मिल जायेगा पल में तुझे,

साई शक्ति का जान ले तू सार,

चलो रे चलो साई के धाम.........

वो चाहे तो कुछ भी करदे साई की शक्ति को मान ले,

सब का मालिक एक है बंदे बस इतना ही तू जान ले,

जाने साई को सारा संसार,

रे चलो रे चलो रे साई के धाम.........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।