बनेंगे सारे बिगड़े काम, प्रभु श्री राम को पूजो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन Bhajan Shri Ram Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

बनेंगे सारे बिगड़े काम,

प्रभु श्री राम को पूजो,

यही विष्णु यही घनश्याम,

प्रभु श्री राम को पूजो ॥

ना होगी धुप की चिंता,

ना कोई भी फिकर होगी,

सुहानी होगी सुबहो शाम,

प्रभु श्री राम को पूजो ॥

बनो हनुमान के जैसा,

प्रभु श्री राम में तुझको,

नज़र आएँगे चारो धाम,

प्रभु श्री राम को पूजो ॥

वो कल नल नील केवट और,

विभीषण सा तुम्हारा भी,

जगत में होगा ऊँचा नाम,

प्रभु श्री राम को पूजो ॥

अयोध्या में गया जो भी,

वही कहता है ‘सुर’ सबसे,

मिलेगा चित्त को आराम,

प्रभु श्री राम को पूजो ॥

बनेंगे सारे बिगड़े काम,

प्रभु श्री राम को पूजो,

यही विष्णु यही घनश्याम,

॥ दोहा ॥

प्रभु श्री राम को पूजो ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।