बालाजीं मेरी बिगड़ी बना दो मेरे बालाजीं

पारंपरिक
श्री राम भजन Bhajan Hanuman Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

बालाजी बालाजी,

मेरी बिगड़ी बना दो मेरे बालाजीं,

तेरे चरणों में आया दीवाना जी,

बालाजीं बालाजीं,

मेरी बिगड़ी बना दो मेरे बालाजी ॥

माता अंजनी के प्यारे दुलारे हो तुम,

भोले बाबा के रूद्र अवतारी हो तुम,

जग में बाजे तुम्हारा ही डंका जी,

बालाजीं बालाजीं,

मेरी बिगड़ी बना दो मेरे बालाजी ॥

राम संकट में तुम सहारा बने,

सीताराम जी का आँखों का तारा बने,

तुमसा कोई नहीं जग में दूजा जी,

बालाजीं बालाजीं,

मेरी बिगड़ी बना दो मेरे बालाजी ॥

दास ‘योगेंद्र’ दरबार आया प्रभु,

चरण ‘कमल’ भी अरदास लाया प्रभु,

पाएं जन्म जन्म वर चाहूँ जी,

बालाजीं बालाजीं,

मेरी बिगड़ी बना दो मेरे बालाजी ॥

बालाजीं बालाजीं,

मेरी बिगड़ी बना दो मेरे बालाजीं,

तेरे चरणों में आया दीवाना जी,

बालाजीं बालाजीं,

॥ दोहा ॥

मेरी बिगड़ी बना दो मेरे बालाजी ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।