बजरंगबली की शान बड़ी

पारंपरिक
श्री राम भजन Bhajan Hanuman Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

बजरंगबली की शान बड़ी

अति सुंदर है हनुमानगढ़ी ।

श्री राम गरीब नवाज है

हनुमत कलयुग के राजा है

रमणीक प्रतीक प्रधान मढ़ी

अति सुंदर है हनुमानगढ़ी ।

बजरंगबली की शान बड़ी

अति सुंदर है हनुमानगढ़ी ।

यहां संत हजारों वास किए

श्री राम नाम की आस लिए

श्री राम नाम की आस लिए

प्रतिमा सिंदूरी रतन जड़ी

अति सुंदर है हनुमानगढ़ी ।

बजरंगबली की शान बड़ी

अति सुंदर है हनुमानगढ़ी ।

नित भजन होत साधु सेवा

मनवांचित फल मुक्ती मेवा

मनवांचित फल मुक्ती मेवा

लगी राम चरित की अमृत झड़ी

अति सुंदर है हनुमानगढ़ी ।

बजरंगबली की शान बड़ी

अति सुंदर है हनुमानगढ़ी ।

यदि अब भी कोई जूझे रण में

तो लंका सी फूंक देंगे क्षण में

तो लंका सी फूंक देंगे क्षण में

पहरे पर मूर्ति महान खड़ी

अति सुंदर है हनुमानगढ़ी ।

बजरंगबली की शान बड़ी

अति सुंदर है हनुमानगढ़ी ।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।