बजरंगबली संकट काटो महाबली

पारंपरिक
श्री राम भजन Bhajan Hanuman Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

बादल दुख के छाए है काले

बनकर पवन उड़ा दो

कदम कदम पर संकट मेरे

इनसे जान छुड़ा दो

उठो उठो हे लाल अंजनी परू तुम्हारे पईया

है पतवार तेरे हाथों में पार करो मेरी नैया

बजरंग बली बजरंग बली,

संकट काटो महाबली

जागो पवन पुत्र बलदाई

सीताराम की तुम्हे दुहाई

तेरी कृपा से सारी मुसीबत भक्तो की है टली टली.....

बजरंग बली बजरंग बली,

संकट काटो महाबली

जब जब संकट राम पे आया

तुमने रुद्र रूप दिखाया

पार गए तुम उड़कर सागर के

सीता को संदेश सुनाया

रावण की बगिया को उजाडा

अक्षय पटक पटक के मारा

तेरे सामने नही किसी की एक भी है चली चली...

बजरंग बली बजरंग बली,

संकट काटो महाबली

ना कोई शक है । ना कोई शंका

राम नाम का । बजाया डंका

लगे चीखने रावण के सिपाही

तुमने जलाई सोने की लंका

सर सर हवा लगी जब चलने

लंका लगी जोर से जलने

आग फैल गई बस पल भर में

बचे नगर ना गली गली..

बजरंग बली बजरंग बली,

संकट काटो महाबली

राम नाम का झंडा गाड़ा

चुन चुन करके,,दुष्टों को मारा

राम सिया की छवी दिखाई

जब अपने सीने को फाड़ा

सबकी बिगड़ी बनाने वाले

पीते राम नाम रस प्याले

तुम्हे पुकारे,, "लहरी" - "बेधड़क" कर मेरी भली

बजरंग बली बजरंग बली,

संकट काटो महाबली

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।