बाबा तुमसे गुजारिश है मुझे लेने तुम्ही आना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन Bhajan Shri Krishna Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

मेरे जीवन की इक तमन्ना है,

इस तमन्ना को पूरा करो ।

बाबा आस मेरी जो भी है तुमसे,

उस आस को पूरा करो ।

बाबा तुमसे गुज़ारिश है,

मुझे लेने तुम्ही आना ।

सांस जब भी हो पूरी मेरी,

मुझे लेने तुम्ही आना ॥

तेरी दहलीज पे बाबा,

मैं जब दर्शन को आजयु ।

करूं दर्शन मैं मूरत के,

तेरा दीदार मैं पायु ।

पुकारू जब तुम्हे मोहन,

मुझसे आगे खड़े पाना ।

बाबा तुमसे गुज़ारिश है,

मुझे लेने तुम्ही आना ॥

मेरा जीवन तेरा रिन है,

अगर तुम हो तो ही दिन है ।

लगालों अपने भजनों में,

मेरा जब तक यह जीवन है ।

भजन तेरा हो नींद मेरी,

यही पीना यही खाना ।

बाबा तुमसे गुज़ारिश है,

मुझे लेने तुम्ही आना ॥

यह दुनियां तो है मतलब की,

कोई भी ना यहां मेरा ।

अगर जिंदा हु मैं बाबा,

सहारा बस मुझे तेरा ।

जो अंतिम है वह सांस मेरी,

हो तेरे धाम पे जाना ।

बाबा तुमसे गुज़ारिश है,

मुझे लेने तुम्ही आना ।

सांस जब भी हो पूरी मेरी,

॥ दोहा ॥

मुझे लेने तुम्ही आना ॥

सरल हिंदी भावार्थ एवं आध्यात्मिक महत्व

बाबा तुमसे गुजारिश है मुझे लेने तुम्ही आना | Baba Tumse Gujarish Hai Mujhe Lene Tumhi Aana

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।