बाबा मुझे ये तो बता कोई इतना भी देता है क्या

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन Bhajan Shri Krishna Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

बाबा मुझे ये तो बता,

कोई इतना भी देता है क्या,

दिया तूने जितना,

तूने बना दी है औकात,

बाबा थाम के मेरा हाथ,

दिया तूने जितना,

दिया तूने जितना,

बाबा मुझें ये तो बता,

कोई इतना भी देता है क्या,

दिया तूने जितना ॥

जितना मैं परेशां था,

उतना तू मेहरबां था,

हर इक क़दमों का मेरे,

बाबा तू निगेहबाँ था,

आने ना दी कोई आंच,

तूने बना दी मेरी बात,

दिया तूने इतना,

तूने बना दी है औकात,

बाबा थाम के मेरा हाथ,

दिया तूने जितना ॥

जो तुझसे मिला है मुझे,

क्या दे पाऊंगा तुझे,

तूने ही जलाए है,

दीपक जो थे मेरे बुझे,

जीवन में उजाला तू,

मेरा रखवाला तू,

दिया तूने इतना,

तूने बना दी है औकात,

बाबा थाम के मेरा हाथ,

दिया तूने जितना ॥

बाबा है दानी तू,

और मैं अज्ञानी हूँ,

बदले दुनिया सारी,

बाबा ना बदलना तू,

रहे कृपा का सर पे हाथ,

भूलूँ ना कभी मैं ये बात,

दिया तूने इतना,

तूने बना दी है औकात,

बाबा थाम के मेरा हाथ,

दिया तूने जितना ॥

बाबा मुझे ये तो बता,

कोई इतना भी देता है क्या,

दिया तूने जितना,

तूने बना दी है औकात,

बाबा थाम के मेरा हाथ,

दिया तूने जितना,

दिया तूने जितना,

बाबा मुझें ये तो बता,

कोई इतना भी देता है क्या,

॥ दोहा ॥

दिया तूने जितना ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।