आया माँ का संदेशा आज, चलो

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन Bhajan Maa Durga Bhajan
॥ पावन पाठ ॥

आया माँ का संदेशा आज,

चलो माँ के भवन को भक्तों,

चलो माँ के भवन को भक्तों,

आया मां का संदेशा आज,

चलो माँ के भवन को भक्तों ॥

मैया ने भेजी पाती,

माँ भवन पे हमें बुलाती,

मेरी किस्मत जग गई आज,

चलो माँ के भवन को भक्तों,

आया मां का संदेशा आज,

चलो माँ के भवन को भक्तों ॥

पूजा की थाल सजा के,

मैं तो चुनरी लाल बना के,

कर लूँ मैया का श्रृंगार,

चलो माँ के भवन को भक्तों,

आया मां का संदेशा आज,

चलो माँ के भवन को भक्तों ॥

ऐ पवन जरा रुक जाना,

सन्देश ये माँ को देना,

झोली सबकी भरना आज,

चलो माँ के भवन को भक्तों,

आया मां का संदेशा आज,

चलो माँ के भवन को भक्तों ॥

आया माँ का संदेशा आज,

चलो माँ के भवन को भक्तों,

चलो माँ के भवन को भक्तों,

आया मां का संदेशा आज,

चलो माँ के भवन को भक्तों ॥

दुर्गा चालीसा | आरती: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी | आरती: अम्बे तू है जगदम्बे काली | महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम् | माता के भजन

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।